जौरा बाजार/कुशीनगर । चौरा खास थाना अंतर्गत धनहा गांव निवासी एक युवक जो विदेश में कमाने गया था।काम करने के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई।इस अनहोनी घटना के बाद फैक्ट्री में काम करने वाले लोग मुवावजे की मांग करते हुए फैक्ट्री से बाहर आ गए।
ग्राम सभा धनहा निवासी विद्दासागर गुप्ता पुत्र साभा गुप्ता उम्र 32 साल से उदी अरब के रबिध शहर मे एक स्टील फैक्ट्री में पाईप फिटिंग का काम करता था।रोज की भाति शुक्रवार को भी काम करने गया था।काम के दौरान वह 40 फीट ऊंची टंकी पर काम के दौरान ही टंकी में गीर उस समय टंकी पानी था। वह उसी मे डूब कर मर गया। करीब एक घंटे बाद उसके उसको ढूंढते जब टंकी पर गये तो देखा कि उसके जूते आदि टंकी पर रखें थे वह कही नजर आ रहा था।जब टंकी से पानी बाहर निकाला गया तो उसीमे वह मरा पड़ा था।
कम्पनी में काम करने वाले सभी कामगार बाहर आकर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। समाचार लिखे जाने तक मुआवजा के बारे कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। इधर ग्राम धनहा जैसे ही उसके मरने की सूचना मिली पूरा गांव शोक में डूब गया।साभा गुप्ता के तीन लड़के हैं। तीनों में वही अकेले कमाने वाला था।मृतक विद्दासागर गुप्ता के दो पुत्र हैं।एक की उम्र सात साल तथा दूसरे की उम्र पांच साल है।
बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…