News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बुद्ध से जुड़ी स्थलों का पर्यटन विकास को लेकर डीएम ने की आवश्यक बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 5, 2022  |  7:18 PM

668 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बुद्ध से जुड़ी स्थलों का पर्यटन विकास को लेकर डीएम ने की आवश्यक बैठक WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर।मैत्रेय भवन परिसर में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों के विकास हेतु आवश्यक बैठक आयोजित की गई ।

आपके लिए और..- उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

बैठक में बौद्ध व जैन पर्यटन स्थल के विकास को लेकर चर्चा हुई। इस क्रम में महात्मा बुद्ध से संबंधित ग्रामों के ग्राम प्रधानों से महात्मा बुद्ध की ऐतिहासिकता व पुरातत्विक साक्ष्यों के संदर्भ में जानकारी ली गई। बैठक में बदुराव, फरेंदहा, उस्मानपुर, सुमही बुजुर्ग, धनहा, पुरैना घाट, सठियवां, मधुरिया आदि के ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने ग्रामों में बुद्ध कालीन स्थल की ऐतिहासिकता के बारे में जिलाधिकारी को बताया।

जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संबंधित स्थल के साथ-साथ क्षेत्र का विकास है। उन्होंने बैठक में ग्राम सचिवों को निर्देशित किया कि ग्रामों से प्राप्त ऐतिहासिक चीजें जो कि महात्मा बुद्ध से संबंधित है उसकी जानकारियां एकत्र करावे। महात्मा बुद्ध से संदर्भित मार्ग से जुड़ी हुए जानकारियों को सूचनापट्ट के माध्यम से अवगत कराया जाए। इस क्रम में गांव के बुजुर्ग लोगों के ज्ञान व अनुभव को भी साझा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह जनपद कुशीनगर के लिए सौभाग्य की बात है कि ऐतिहासिक स्थल के रूप में पुरातात्विक चीजें प्राप्त हुई है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि पर्यटन व ऐतिहासिकता के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक स्थलों पर छोटे-मोटे विकास के कार्य खुद भी करावें। जनपद में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए। इस क्रम में पर्यटन विभाग की टीम भी संबंधित स्थल का निरीक्षण करे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल, अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल कुशवाहा, तहसीलदार मांधाता सिंह, ईओ नगरपालिका परिषद कुशीनगर प्रेम शंकर गुप्ता, विरला धर्मशाला प्रबंधक विरेन्द्र त्रिपाठी सहित, पर्यटन, पुरातत्व व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…

मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking