News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: “पुष्पा स्टाइल” में सीमावर्ती राज्यों में पहुंचाई जा रही दूसरे राज्यों से मादक पदार्थ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 11, 2023  |  4:25 PM

1,053 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: “पुष्पा स्टाइल” में सीमावर्ती राज्यों में पहुंचाई जा रही दूसरे राज्यों से मादक पदार्थ
  • इनोवा से ले जाये जा रहे चौतीस किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। कुछ दिनों पहले आई दक्षिण भारतीय फिल्म “पुष्पा” में लाल चंदन की तस्करी के लिए पुष्पा ट्रक और लग्जरी वाहनों का उपयोग करता था। इस फिल्म में दिखाया गया तस्करी का तरीका अब अवैध मादक पदार्थ माफिया अपना रहे है। अब यूपी और बिहार में मादक पदार्थ पहुंचाने के लिए तस्कर पुष्पा स्टाइल में “तस्करी” कर रहे है। मंगलवार को कुशीनगर के स्वाट टीम और तमकुहीराज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले का खुलासा किया जिसमे तस्करी का तरीका बिलकुल पुष्पा फिल्म वाला था। अवैध गांजा रखने के लिए लग्जरी वाहन में अलग से एक गैप बना था, जो वाहन को अंदर देखने में पूरा खाली नजर आता था। लेकिन स्वाट टीम प्रभारी सुशील की सटीक सूचना के आगे तस्करो की तरकीब धरी रह गई।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में आगामी नगर निकाय चुनाव- 2023 को सकुशल एवं शांन्तिपूर्ण कराये जाने के उद्देश्य से अवैध मांदक ,द्रव्य पदार्थों की बिक्री परिवहन,निष्कर्षण के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम सुशील कुमार शुक्ला मय टीम व प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय मय टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लतवा चट्टी नहर के पास से दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर ओसिहर चौधरी पुत्र अशर्फी चौधरी ग्राम रुपहीटाड़ थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारन बिहार, राकेश राम पुत्र नागेन्द्र राम ग्राम बड़की रुपही थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारन बिहार को गिरफ्तार कर उनके पास से एक अदद इनोवा कार UP 14 AQ 2935 (कुल कीमत लगभग बारह लाख रुपये) से तस्करी कर ले जाये जा रहे 34 किलो ग्राम0 अवैध गांजा (कुल कीमत लगभग आठ लाख रुपये) की बरामदगी की गयी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी हो की जरिए मुखबिर के सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी और तमकुहीराज पुलिस ने संयुक्त रूप से थाना स्थानीय क्षेत्र के लतवा चट्टी नहर के पास से एक लग्जरी वाहन से उक्त बरामदगी करते हुए दो अंतर प्रांतीय तस्करो को दबोचते हुए मादक पदार्थ तस्कर गैंग का खुलासा किया। पकड़े गए लोगो ने बताया गया की अभियुक्तगण द्वारा यह अवैध गांजा उड़ीसा व पं0 बंगाल आदि राज्यों से कम दामों में लाकर उ0प्र0 व बिहार बार्डर के जनपदों में ग्राहक सेट कर अधिक दाम पर बेच देते हैं।

यह टीम दिलाई कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला स्वाट टीम जनपद कुशीनगर,प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय थाना तमकुहीराज ,उ0नि0 आलोक कुमार यादव स्वाट टीम,उ0नि0 शरद भारती प्रभारी सर्विलांस सेल,उ0नि0 बादशाह सिंह उ0नि0 रनवीर सिंह ,हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम ,हे0का0 रणजीत यादव स्वाट टीम ,हे0का0 योगेन्द्र प्रसाद स्वाट टीम, हे0का0 नरेन्द्र यादव ,का0 संदीप भाष्कर स्वाट,का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम ,का0 राजीव चौधरी ,का0 अविनाश प्रजापति थाना तमकुहीराज की भूमिका सराहनीय रही।*

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking