News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सेकेण्ड्री,सीनियर सेकेण्ड्री,कामिल एवं फाजिल की परीक्षा आरम्भ…परीक्षा हेतु जनपद में बनाये गए हैं 23 परीक्षा केंद्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 17, 2023  |  7:31 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सेकेण्ड्री,सीनियर सेकेण्ड्री,कामिल एवं फाजिल की परीक्षा आरम्भ…परीक्षा हेतु जनपद में बनाये गए हैं 23 परीक्षा केंद्र
  • कल से शुरू हुई परीक्षा 24 मई को होगी समाप्त

साखोपार/कुशीनगर।उoप्रo मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्ड्री,सीनियर सेकेण्ड्री,कामिल एवं फाजिल वर्ष 2023 की परीक्षा बुधवार को शुरू हुई जो 24 मई को समाप्त होगी।जनपद में कुल 7132 छात्र /छात्राओं हेतु 23 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।जिसमें कसया नगर में संचालित मदरसा दारूल उलूम अंजुमन इस्लामिया को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है साथ ही इसको संकलन केंद्र भी बनाया गया।जहाँ 11 मदरसों की कपिया जमा होंगी।मंगलवार को प्रथम पाली में मुंशी व मौलबी के दिनियात विषय की परीक्षा में कुल 236 पंजीकृत छात्रों में 133 उपस्थित हुए जबकि 103 अनुपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

द्वितीय पाली में आलिया व कामिल की परीक्षा में कुल 95 पंजीकृत छात्रों में 83 उपस्थित हुए जबकि 12 अनुपस्थित रहे।सुबह जिविनि द्वारा गठित सचल दस्ता टीम ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया जहां सब कुछ ठीक मिला।सचल दस्ता टीम में आफताब आलम,मौलाना सैय्यद नोमान,वाजिद अली शामिल रहे।केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य सदाकत अली कादरी ने बताया कि परीक्षा को मदरसा बोर्ड के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण व व नकल विहीन कराया जा रहा है।छात्रों को सभी तरह के सुविधाएं जैसे आरओ वाटर,फैन आदि मुहैय्या कराया जा रहा है।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking