News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मधु द्विवेदी की आकस्मिक मृत्यु पर शोकाकुल परिजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 27, 2021  |  7:16 PM

1,887 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मधु द्विवेदी की आकस्मिक मृत्यु पर शोकाकुल परिजन
  • पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने शिक्षकों का लगा रहा ताता

कुशीनगर। जिले के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पिपरासी गांव के शिक्षा विद् परिवार के नाम से चर्चित परिजनों में शोक की लहर व्याप्त है। मधु द्विवेदी उर्फ मंजू की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ित परिवार को ढांढस देने पहुंचने वालों का कारवा टूटने का नाम नहीं ले रहा है।

आज की हॉट खबर- 5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार,...

बताते चलें स्व0 सीताराम द्विवेद्वी एक इंटर कालेज के प्राचार्य थे।जिनकी विद्वता के सामने लोग नतमस्तक हुआ करतें थे।स्व॰दिवेदी के तीसरे पुत्र अशोक द्विवेदी एक डिग्री कालेज के प्राचार्य है। जिनकी पच्चास वर्षीय पत्नी मंजू देवी का आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर पूरे इलाके में शोक व्याप्त है, हालांकि मृतका के पति अशोक द्विवेदी के बड़े भाई विनोद दूबे, मनोज द्विवेदी तथा इनकी पत्नी मीरा द्विवेदी भी शिक्षिका है।साथ ही बृजेश द्विवेदी अधिवक्ता सहित पूरा परिवार शिक्षा विभाग से जुड़े रहने के नाते परिवार के सम्मान में लोग नतमस्तक रहते हैं। रविवार को पूरा शिक्षक परिवार एकत्रित होकर इस दुःख की घडी में शोक सभा आयोजित कर शोक संवेदना व्यक्त किया है। मृत आत्मा की शांति के लिए लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना किया।शोक सभा का आयोजन संजय द्विवेदी उर्फ पप्पू बाबू ने किया। जिसमें राघवेन्द्र तिवारी,दिनेश दूबे, बृजेश द्विवेदी,विजय दिवेदी,हरिश द्विवेदी चंचल, सूर्य प्रताप द्विवेदी,, शम्भू उपाध्याय, पियूष द्विवेदी,आर्यन द्विवेदी,अनिल दुबे,अतुल द्विवेदी,अभिनव द्विवेदी, आदि लोग शामिल थे।शोक सभा का संचालन विनोद द्विवेदी ने किया।

संबंधित खबरें
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking