News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बुद्ध इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्रों को दी गयी विदाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 11, 2023  |  6:58 PM

524 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बुद्ध इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्रों को दी गयी विदाई
  • विदाई जीवन की निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है -विरेन्द्र तिवारी 
  • रंगारंग कार्यक्रमो के साथ संपन्न हुआ छात्रों का विदाई समारोह

कसया/कुशीनगर । बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के 12वीं के छात्रों का विदाई कार्यक्रम शनिवार को समारोह पूर्वक सम्पन्न किया गया। विदाई कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो को भाव भिहोर कर दिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक विड़ला धर्मशाला विरेंद्र तिवारी ने कहा कि शिक्षा बच्चों के मानसिक  विकास की कुंजी है l

आज की हॉट खबर- ईद व रामनवमी को लेकर तरयासुजान थाने में पीस कमेटी...

विदाई की प्रक्रिया निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया होती है l  राष्ट्र निर्माण में  छात्रों की अहम् भूमिका होती है l  विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश दूबे ने कहा कि विदाई समारोह से पिछली कक्षाओं के छात्रों को सीखने की प्रक्रिया हैl मै सभी विद्यार्थियों के  उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ । कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन से किया गया। कार्यक्रम में शिवानी, यशवी, खुशी, निधि, रंजना, आयुषी, प्रिया, दीक्षा, अमित, सगुन आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद खान  व संचालन भूमि ने किया।

इस दौरान राजेश राय, हरिकेश सिंह, आइए खान, सुग्रीव, प्रतीक्षा, आई. ए खान, आशुतोष चतुर्वेदी,वेदप्रकाश मिश्रा, शत्रुधन दूबे सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व छात्र /छात्राएं मौजूद रहे । 

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking