कसया/कुशीनगर। मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम एवं रोटरी के संयुक्त तत्वावधान में 27 अगस्त 2023, दिन रविवार, समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर तथा निःशुल्क दवा वितरण का आयोजन हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कसया के प्रांगण में किया जाएगा।
उक्त जानकारी रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली व सचिव राजीव जायसवाल ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शिविर में हृदय रोग, उदर रोग, बाल रोग, चर्म रोग, हड्डी रोग, स्त्रीरोग, दंत रोग विशेषज्ञ व अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे व आवश्यकता के अनुसार चिकित्सक की सलाह पर बीपी, आरबीएस, वजन, ईसीसी आदि की जांच भी होगी साथ ही आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवा का वितरण भी किया जाएगा।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…