साखोपार/कुशीनगर।रविवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा द्वारा यातायात कार्यालय रविंद्रनगर पर यातायात सेल में कार्यरत सभी कर्मचारियों,होमगार्ड एवँ पी0आर0डी0 के जवानों के साथ मीटिंग कर शहर के विभिन्न स्थलों पर ड्यूटी दायित्व के बारे में समझाया गया तथा नियमानुसार अच्छी वर्दी धारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
चालान अधिकारियों द्वारा नियमानुसार और त्रुटिरहित चालान का 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।इसके उपरांत क्षेत्राधिकारी यातायात उमेशचंद्र भट्ट द्वारा उपस्थित सभी लोगों को ड्यूटी के दौरान जनता से सही व्यवहार करते हुए आम जनमानस में पुलिस की छवि को और अच्छा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।वाहन चेकिंग के समय उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यवाही से अवगत कराते हुए स्वयं भी यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अच्छी वर्दी पहनने के लिए निर्देशित करते हुए स्वच्छ एवं अच्छी वर्दी पहने एक होमगार्ड और एक पी0आर0डी0 के जवान को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही यातायात कार्यालय की साफ -सफाई,रख- रखाव का निरीक्षण कर यातायात कार्यालय की सराहना की गयी।
हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर स्थित उप कोषागार भवन में लगभग एक दशक…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के थरुहाडीह के दूबे टोला में ग्यारह हजार…
तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…