जौरा बाजार/कुशीनगर । क्षेत्र के कोटवा करजही निवासी उत्कर्ष पाण्डेय ने जेईई एडवांस की परीक्षा के प्रथम प्रयास में 657 रैंक लाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया हैं। उत्कर्ष की इस सफलता से परिजनों सहित क्षेत्र के लोगो ने हर्ष व्याप्त हैं। अपनी सफलता का श्रेय अवकाश प्राप्त लाइब्रेरियन दादा राजेन्द्र पाण्डेय,दादी कौशल्या देवी,पिता भारतेंदु पाण्डेय,माता रीता पाण्डेय बड़े पिता ब्रजेश पाण्डेय बड़ी माता अनीता पाण्डेय,चाचा आलोक पाण्डेय चाची शिप्रा पाण्डेय को दिया है। उत्कर्ष ने प्राथमिक शिक्षा एक निजी विद्यालय फाजिलनगर से प्राप्त किया है। उत्कर्ष सिविल की परीक्षा पास कर देश की सेवा करना चाहते हैं।
उत्कर्ष की इस उपलब्धि पर फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, रमेश तिवारी,विनय तिवारी ,मनीष तिवारी, विवेक उपाध्याय, राजन शुक्ला, मनोज तिवारी, आशुतोष नाथ त्रिपाठी,राहुल सिंह,झुनेंद्र सिंह,ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुशवाहा, मारण्डेय सिंह,अजय तिवारी,सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दी हैं
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…