News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: इनामिया गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 2, 2023  |  7:39 AM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: इनामिया गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ गिरफ्तार

कुशीनगर । बीती रात्रि शुक्रवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक इनामिया गो तस्कर से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई,जिसमे गो तस्कर की पैर में गोली लगी है और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है,घायल तस्कर का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

जरिए मुखबिर यह सूचना प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय को मिली की इनामिया गो तस्कर थाना क्षेत्र में दिख रहा है। सूचना पर विश्वास कर इंस्पेक्टर ने उक्त सूचना से प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान अमित कुमार शर्मा से अवगत कराया, सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शर्मा ने अपनी टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना राज प्रकाश की टीम को लेकर बताए गए रास्ते पर निगरानी शुरू कर दिया। तब तक तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा पटरी सरया रोड के पास एक युवक मोटर साइकिल से आते दिखाई दिया, पुलिस टीम ने उक्त युवक को रोकने का संकेत दिया,तो मोटर साइकिल चालक अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा कर भागने लगा,पुलिस भी पीछे लग गई,जब भाग रहा युवक पुलिस टीम से घिरा समझा तो गाड़ी छोड़ कर पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगा,पुलिस टीम ने अपने सुरक्षा में जबाबी फायर किया,जिसमे भाग रहे युवक की पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। जिसकी पहचान गुलाब हसन पुत्र मजुबलाह उर्फ धूरा निवासी लतवा मुरलीधर थाना तमकुहीराज के रूप में हुआ है। जिसके पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा, एक खोखा जिंदा कारतूस, एक मोटर साइकिल,दो सौ साठ रुपए नगद बरामद किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया की पकड़ा गया अभियुक्त पर पच्चीस हजार रुपए का ईनाम पहले से घोषित था, इसे पुलिस की तलाश थी,इसके ऊपर गोरखपुर,बस्ती,कुशीनगर जनपद के थाने में गो तस्करी की अभियोग पंजीकृत पहले से ही है।

संबंधित खबरें
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking