News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बुनियादी शिक्षा के लिए हिंदी और गणित विषय का ज्ञान आवश्यक- बीईओ

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 20, 2023  |  5:00 PM

476 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बुनियादी शिक्षा के लिए हिंदी और गणित विषय का ज्ञान आवश्यक- बीईओ
  • दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण/ कार्यशाला
  • बच्चों को गणित व भाषा में दक्ष बनाना है लक्ष्य

कुशीनगर। दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में बिना पढे़ जो छात्र प्रोन्नत हो गए थे, उनकी बुनियादी साक्षरता ज्ञान की दक्षता में कमी को पूरा करने के लिए 24 सप्ताह का रेमेडियल कोर्स कराया जाएगा। जिसके लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

वह सोमवार को दुदही ब्लाक संसाधन केंद्र पर एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) के अंतर्गत कक्षा 4 व 5 में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षक के दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण/ कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुनियादी शिक्षा के लिए हिंदी और गणित विषय का ज्ञान आवश्यक है। इसलिए शिक्षकों को इन विषयों की पढ़ाई पर विशेष जोर देना चाहिए। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को गणित व भाषा में दक्ष बनाना है।

एआरपी अनिल सिंह, देवेंद्र पांडेय, विनोद कुमार, रामेश्वर यादव, मनोज श्रीवास्तव आदि ने दो सत्रों क्रमश: बेसिक स्तर व एडवांस स्तर पर बुनियादी साक्षरता (भाषा) हेतु प्रशिक्षित किया। प्रथम संस्था के डिस्ट्रिक्ट को आर्डिनेटर गौरव विमल ने कंटेंट प्रस्तुतिकरण किया। प्रशिक्षण में बेसिक स्तर व एडवांस स्तर भाषा की समस्त गतिविधियां कराई गईं। इसके पूर्व प्रशिक्षण का शुभारंभ परिचय व अभियान गीत से हुआ। प्रशिक्षण के दो बैच में 100 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया।

इस दौरान ओपी सिंह, सतीश राय, रवि कुमार आर्य, कुंवर विक्रम प्रताप सिंह, राधेश्याम राव, रुबी गुप्ता, इसरावती, कुशवाहा, सुनीता, राजकुमार जाटव, सत्येंद्र सिंह, सुभाष यादव, राजीव सिंह, अरुण तिवारी, इंद्रजीत प्रसाद, मनोज पटेल।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking