कप्तानगंज/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में सेंसर बोर्ड की स्थापना एवं भोजपुरी में अश्लीलता पर रोक लगाने हेतु राकेश श्रीवास्तव सदस्य संगीत नाटक एकेडमी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फैक्स के जरिए पत्र भेजकर अनुरोध किया। भोजपुरी एक समृद्ध भाषा है कुछ व्यवसायिक गायक एवं लेखक भोजपुरी भाषा को काफी बदनाम कर रहे हैं जो कि उचित नहीं है अश्लीलता के प्रतियोगिता में भाषा की सारी हदें पार हो रही है इस कारण आपस में वैमनस्यता एवं विवाद भी हो रहा है। इस पर तत्काल कानून बना कर रोक लगनी चाहिए । राकेश श्रीवास्तव ने सभी भोजपुरी गायकों से यह अनुरोध किया है कि वह वे अपनी भाषा के साथ अत्याचार ना करें और अपनी लोक परंपरा को समृद्ध करें।
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…