News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जनपद में विजय दशमी/दशहरा के दृष्टिगत नामित किए गए मजिस्ट्रेट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 10, 2024  |  12:51 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनपद में विजय दशमी/दशहरा के दृष्टिगत नामित किए गए मजिस्ट्रेट
  • सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 06 जोनल, 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट की हुई है तैनाती
कुशीनगर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष विजयदशमी / दशहरा के त्यौहार क्रमशः दिनांकः 11 अक्टूबर, 2024 तथा 12 अक्टूबर, 2024 को मनाया जायेगा तथा दिनांकः 11 अक्टूबर, 2024 शुक्रवार को जुम्मे के नमाज अदा की जायेगी। दशहरा पर्व के पहले से ही कई स्थानों पर रामलीलाओं मंचन प्रारम्भ हो जाता है, जो दाश्हरा के बाद तक चलता रहता है। रामलीलाओं के दौरान विभिन्न तिथियों में राम-बारात, शोमा यात्रायें बढ़ी श्रद्धा व धूम-धाम से निकाली जाती है। दशहरा के दिन लगभग सभी तहसील / थाना क्षेत्रों में दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें रावण / मेघनाथ / कुम्भकरण का पुतला दहन किया जाता है। दशहरा के पश्चात भरत मिलाप एवं राजगद्दी के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। नवरात्र में स्थापित माँ दुर्गा प्रतिमायें दशहरे के दिन या अगले दिन जुलूस/शोभा यात्रा के रूप में ले जाकर विसर्जित की जाती है। ऐसे दोनों अवसरो पर सुरक्षा व्यवस्था तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु जिला मजिस्ट्रेट विशाल भारद्वाज ने जनपद में त्यौहारों के समाप्ति तक ड्यूटी पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट / जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट, नगर निकाय क्षेत्रवार/ तहसील / पुलिस चौकीवार नियुक्त किए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र कसया, सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र हाटा, संपूर्ण तहसील क्षेत्र तमकुहीराज, हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को नामित किया है, तथा सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र पडरौना, खड्डा, व कप्तानगंज हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक प्रेम कुमार को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र कसया हेतु उप जिलाधिकारी कसया को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है, इसी प्रकार संपूर्ण तहसील क्षेत्र हाटा के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट हाटा को, सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र तमकुहीराज के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट तमकुहीराज  को, संपूर्ण तहसील क्षेत्र पडरौना के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट पडरौना को,  संपूर्ण तहसील क्षेत्र खड्डा के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट खड्डा को, संपूर्ण तहसील क्षेत्र कप्तानगंज के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट कप्तानगंज को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में 36 अधिकारियों को नामित किया गया है जिसके अंतर्गत तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी को पुलिस चौकी वार, कस्बा चौकी वार, प्रमुख चौक वाइज नामित नामित किए हैं। इसके आलावे रिजर्व में 05 जोनल व 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किये है।
जिलाधिकारी ने उक्त सभी मजिस्ट्रेट गण को निर्देशित किया है कि अपने अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लेंगे की विजया दशमी/दशहरा के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थल पर अत्यधिक भीड़ के दृष्टिगत वहां कोई विवाद ना हो तथा सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे यदि कोई शांति व्यवस्था में बाधा आती है तो उसके संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को तत्काल अवगत कराएं तथा उक्त के संबंध में उप जिला मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी से  व्यक्तिगत रूप से मिलकर वस्तु स्थिति से भी अवगत कराएंगे तथा संबंधित चौकी क्षेत्र/थाना क्षेत्र में ही उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी ने समस्त मजिस्ट्रेट गणों को निर्देशित किया है कि दिनांक  11- 10-2024 से 12-10- 2024 के समाप्ति तक समस्त मजिस्ट्रेट अपने चौकी क्षेत्र थाना क्षेत्र में भ्रमण सील रहेंगे, तथा आवश्यकतानुसार संबंधित एवं थाना प्रभारी को सूचना देते रहेंगे। यदि कोई समस्या होती है तो तत्काल पुलिस अधीक्षक /जिलाधिकारी को अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। वर्तमान में धारा 163 लागू है। सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए कलेक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसका न0 05564-240590 है, कंट्रोल रूम के प्रभारी विनय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0न0 7518024041  व आलोक प्रियदर्शी जिला पंचायत राज अधिकारी मो0न0 7834948507 को बनाया गया है जो अपने अपने स्टाफ के साथ कंट्रोल रूम में उपस्थित रहेंगे।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking