कसया/कुशीनगर । क्षेत्र के गांव नदवाविशुनपुर में सोमवार को शहीद सैनिक ज्ञानेश्वर सिंह की 15वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित गांव के गणमान्य लोगों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद के भाई रामबहादुर सिंह पुत्र मंगेश सिंह स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उसके बाद शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान भी गाया गया।विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि ज्ञानेश्वर के बलिदान को भुलाया नही जा सकता हैं। देश की सेवा के लिये शहीद होना गर्व की सैनिकों की वजह से ही हम अपने घरों में सुरक्षित हैं। सैनिक देश की सीमाओं पर अपनी जान की परवाह किये बिना देश की रक्षा के लिये सदैव तत्पर रहता हैं। भारत माता के वीर सपूत को शत- शत नमन करता हूं।ज्ञानेश्वर असम रायफल के जवान थे 31 अक्टूबर वर्ष 2007 मे उल्फा उग्रवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गये थे।
इस दौरान प्रधानप्रतिनिधि विश्वविजय सिंह,दिग्विजय सिंह,हृदयानाथ सिंह,भैरो सिंह,लदन सिंह,वीरेन्द्र सिंह, रामआधार सिंह,राणा प्रताप सिंह, प्रभाकर सिंह,सुधाकर सिंह,नरेन्द्र सिंह,राकेश सिंह,नागेंद्र सिंह,आकाश सिंह,अभय सिंह, हरेराम सिंह,विकास राव,विवेकानंद सिंह,शैलेंद्र सिंह,दीपू गोंड़,अरुण सिंह,जीवानन्द शर्मा,संतोष सिंह,ओमप्रकाश सिंह,सहित भारी संख्या में गांववासी मौजूद रहे।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…