साखोपार/कसया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में भाजपा नेता व व्यवसायी ओमप्रकाश जायसवाल ने हाथ में झाड़ू लेकर साफ – सफाई किया।
आज मंगलवार को पार्टीजनों के साथ सीएचसी पहुंचे श्री जायसवाल ने परिसर में झाड़ू लगाया और कूड़े – कचड़े को अन्यत्र निष्पादित किया।भाजपा नेता श्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का बहुमुखी विकास हुआ है। उन्होंने देश को स्वच्छता,उन्नति और नैतिकता का पाठ पढ़ाया है। पूरे विश्व में भारत को सम्मान दिलाया है जिससे हर देशवासी गौरवान्वित है।
पीएम के जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी को सुंदर, स्वच्छ, सुखी,आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है।इस दौरान गोपाल राव,अनिल पाण्डेय, अनिल जायसवाल,विजय राव, चुन्नी लाल मद्देशिया,अशोक श्रीवास्तव,पवन जायसवाल ने सहयोग किया.
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…