कसया/कुशीनगर। ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के चक्कर में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे एक की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाई जहाँ डॉक्टरो ने एक को किया मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कसया थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव के निवासी शिवम चतुर्वेदी (25) पुत्र अभय चतुर्वेदी, सुमित सिंह (19) पुत्र परशुराम सिंह और अनिरुधवा निवासी नीतीश कुमार राय (24) पुत्र अश्वनी व राहुल शर्मा (22) पुत्र रविंद्र शर्मा एक ही बाइक से कसया से रामाभार स्तूप की ओर जा रहे थे की देवरिया रोड दीवानी कचहरी के पास ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय अज्ञात वाहन के चपेट में आगये। इस दुर्घटना में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों और पुलिस ने घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने शिवम चतुर्वेदी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…