News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : “भाभी से मच्छरदानी नहीं मिली तो 158 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, आधी रात गांव में मचा हड़कंप”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 20, 2026  |  5:55 AM

1,005 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : “भाभी से मच्छरदानी नहीं मिली तो 158 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, आधी रात गांव में मचा हड़कंप”

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक अजीबोगरीब घटना ने ग्रामीणों और पुलिस की नींद उड़ा दी। मच्छरों से परेशान एक युवक मच्छरदानी की मांग को लेकर इतना नाराज हो गया कि वह गांव के पास लगे करीब 158 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। आधी रात युवक को टावर पर चढ़ा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार तरयासुजान थाना क्षेत्र के दोमाठ गांव निवासी सागर नामक युवक मंगलवार देर रात करीब 12:50 बजे गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी भाभी से मच्छरदानी को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर वह सीधे टावर पर जा चढ़ा।
टावर पर युवक के चढ़ने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किसी ने तत्काल इसकी सूचना तरयासुजान पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण टावर के नीचे जमा हो गए और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास करते रहे।
पुलिसकर्मी काफी देर तक युवक को समझाते-बुझाते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। देर रात तक गांव में तनाव और तमाशे जैसा माहौल बना रहा। पुलिस और ग्रामीण लगातार युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटे रहे।
घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कोई इसे युवक की नाराजगी को वजह मान रहा था। फिलहाल युवक के टावर पर चढ़ने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

न्यूज अड्डा” की अपील!

जिंदगी बेहद कीमती है। अपनी किसी भी मांग या नाराजगी को मनवाने के लिए इस तरह जान जोखिम में डालना बेहद खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है कि ऐसे मामलों को समझदारी और संवाद से सुलझाया जाए। लोगों से अपील है कि किसी भी परिस्थिति में इस तरह का कदम न उठाएं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking