कुशीनगर। जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा राजापाकड़ में स्थित पुलिस सहायता केंद्र के सुंदरीकरण के साथ ही प्रस्तावित पुलिस चौकी भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय संभ्रांत लोगों, मीडियाकर्मियों एवं पुलिस परिवार की गौरवपूर्ण उपस्थिति रही।
बताया जा रहा है कि थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ में लंबे समय से संचालित पुलिस सहायता केंद्र को अब विकसित करते हुए यहां स्थायी पुलिस चौकी स्थापित किए जाने की तैयारी चल रही है। इसी क्रम में बुधवार को प्रस्तावित पुलिस चौकी भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी आलोक कुमार यादव की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। सनातन धर्म की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी की स्थापना को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…
हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…