News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: गण्डक नदी पार शिवपुर गांव में अग्नि का तांडव, दर्जन भर से ऊपर झोपड़ियां जलकर हुईं खाक

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 17, 2022  |  7:58 PM

678 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: गण्डक नदी पार शिवपुर गांव में अग्नि का तांडव, दर्जन भर से ऊपर झोपड़ियां जलकर हुईं खाक
  • लकड़ी के चूल्हे पर दूध गर्म करने के दौरान लगी आग, घर में रखा सभी सामान जले
  • विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने प्रशासन स पीड़ितों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देश

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के गंडक नदी उस पार बाढ़ प्रभावित ग्राम शिवपुर के जंगल टोला में रविवार की दोपहर एक घर के चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से दर्जनों फूस की झोपड़ियों सहित घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। अचानक तेजी से फैली आग से कोई भी अपने घर का सामान नहीं निकाल सका। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विवेकानन्द पांडेय ने एसडीएम भावना सिंह से वार्ता कर प्रभावित परिवारों को अविलंब राहत प्रदान करने को कहा है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

शिवपुर गांव में बुजुर्ग महिला लकड़ी के चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से फूस के घर मे आग लग गई। महिला किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आग की लपटों ने शिवदयाल, गोरख, सुलेमान, अनवर, शिवकुमार, अल्लाउद्दीन, बिकाऊ, असिन फत्तेमोहम्मद, सलीम, मु. कुसमी, रोजादीन, इमामुदीन, रमाशंकर, मनौवर, फरहाद आदि के घरो को चपेट में ले लिया। तेजी से फैली आग की वजह से लोग घर से कोई समान नहीं निकाल सके जिससे गृहस्थी के सामान सहित बिस्तर, कपड़ा, वर्तन, जेवर, अनाज सब कुछ जल कर राख हो गया। लोग खुले आसमान की नीचे रहने को विवश हैं।

संबंधित खबरें
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking