News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: समस्या का समाधान न होने पर ठीकेदार बैठे अनिश्चित काल धरने पर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 19, 2022  |  8:36 PM

430 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: समस्या का समाधान न होने पर ठीकेदार बैठे अनिश्चित काल धरने पर

मो0असलम /पवन कुमार शर्मा

कसया/कुशीनगर। भुगतान न मिलने को लेकर ठीकेदारों द्वारा पूर्व में दिए गए चेतावनी के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को पीडब्लूडी परिसर में ठीकेदारों ने पुन: अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों पर भुगतान में लापरवाही करने का आरोप लगाया। उनके विरूद्ध नारेबाजी भी की। कहा कि अब तभी धरना समाप्त होगा जब ठीकेदारों का बकाए का भुगतान होगा। संघ के अध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी ने कहा कि ठीकेदारों को पिछले नौ महीने से विभाग द्वारा एक रुपये का भुगतान नहीं किया गया। इनमें अधिकांश कार्य ठीकेदार अपने पैसा लगाकर पूर्ण भी करा दिए। प्रधानमंत्री बीते 20 अक्टूबर को जिले में आए थे। उनके आगमन पर हेलीपैड व मार्ग बनवाया गया। तत्कालीन अधिशासी अभियंता हेमराज ने मौखिक रूप से कहा कि यह विभाग के सम्मान की बात है कि पीएम के आगमन को लेकर तैयारी पूर्ण करनी है। जिसका भुगतान कर दिया जाएगा। कार्य कराए एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। उसका भी भुगतान नहीं किया गया। संरक्षक अखिलेश चौबे ने कहा कि भुगतान को लेकर विगत दिनों ठीकेदारों द्वारा परिसर में धरना दिया गया। अधिशासी अभियंता मृत्युंजय झा के आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया था। भुगतान नहीं हुआ तो फिर मजबूरन धरनारत होना पड़ा। सदाशिव मणि त्रिपाठी, महामंत्री अशोक शुक्ला, बृजभान गुप्ता, पृथ्वीपाल सिंह, जितेंद्र शाही आदि ने भी संबोधित किया।

आज की हॉट खबर- खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की...

संचालन उपाध्यक्ष दीपक राय व संजय आेझा ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री गिरिजेश सिंह, शैलेंद्र जायसवाल, अंगद गुप्ता, राजू सिद्दीकी, दयाशंकर सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव, धनंजय तिवारी, लल्लन यादव, उमेश चौरसिया, सत्येंद्र राव, रामाकांत राव, शब्बीर अहमद, दीनदयाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…

रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख
रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख

कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…

भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 

बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…

खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप
खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप

सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking