News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: कर्मियों को दी गई ईवीएम चलाने की जानकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 21, 2022  |  11:47 AM

543 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: कर्मियों को दी गई ईवीएम चलाने की जानकारी

जटहा बाजार/कुशीनगर। विधानसभा चुनाव के लिए कर्मचारियों के चल रहे प्रशिक्षण के दूसरे दिन उदित नारायण इंटर कालेज परिसर में मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया। मतदान कर्मियों को ईवीएम व वीवी पैट चलाने की जानकारी दी गई।परियोजना निदेशक राजनाथ प्रसाद भगत ने कहा कि सभी मतदानकर्मी ईवीएम संबंधी सभी पहलुओं से भलीभांति अवगत हो लें। आयोग के दिशा निर्देशों को भी भलीभांति समझ लें। पोलिग पार्टी के साथ रवाना होने के पूर्व चेक लिस्ट के अनुसार चुनाव सामग्री का मिलान करें। 19 कमरों में कर्मियों के चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण करने पहुंचे उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम देवी दयाल वर्मा ने कहा कि सहज ढंग से मतदान कराने के लिए जरूरी है कि पीठासीन अधिकारी पूरी जानकारी रखें। माकपोल, पेपर सील, मतदान अभिकर्ता, कैरी वैग में रखने, वीवीपैट से निकलने वाली पर्चियों को सुरक्षित रखने, निर्धारित लिफाफे में सील करने की आवश्यकता बताई। आडियो व प्रोजेक्टर के माध्यम से मतदान शुरू होने व खत्म होने के तक की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तो प्रशिक्षकों ने उसे चला कर दिखाया।

आज की हॉट खबर- ईद व रामनवमी को लेकर तरयासुजान थाने में पीस कमेटी...

प्रशिक्षकों ने प्रयोगात्मक रूप से पीठासीन व मतदान कर्मियों को जानकारी दी। प्रेक्षक रामकोला उदय ए जाधव, सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा,खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एके पाल, निर्वाचन कार्यालय के प्रभारी भीम सिंह, निर्मल कुमार, मुरलीधर शुक्ल, एसके रिजवी, मकसूद अंसारी आदि मौजूद रहे।

अजित यादव/न्यूज अड्डा

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking