News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : प्रेम प्रसंग में हुई मुन्ना की हत्या,एक हिरासत में पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 5, 2025  |  4:47 PM

72 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : प्रेम प्रसंग में हुई मुन्ना की हत्या,एक हिरासत में पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर । प्रेम प्रसंग में बीती रात्रि मुन्ना की हत्या होने की बात सामने आ रही हैं। स्थानीय पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

बताते चले कि बीती मध्य रात्रि थाना रविन्द्रनगर धूस क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पटखौली में स्थित पोखरे के समीप एक युवक मुन्ना पुत्र श्रवण कुमार निवासी पटखौली थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर उम्र करीब 27 वर्ष की हत्या कर देने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया गया।

जांच के क्रम में पुलिस को यह तथ्य प्रकाश में आया है कि मृतक का प्रेम सम्बन्ध अपने ही रिश्तेदारी के एक महिला के साथ था, जिन्हें महिला के पति नथुनी उर्फ चईती पुत्र नन्दलाल प्रसाद निवासी बलुचहाँ थाना को0 पड़रौना जनपद कुशीनगर ने आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आवेश में मुन्ना के सिर पर डंडे से प्रहार किया, जिससे मुन्ना की मृत्यु हो गई।

बोले सीओ सदर !

इस विषय में क्षेत्राधिकारी पडरौना ने मीडिया को बताया कि प्रकरण में अभियुक्त नथुनी उर्फ चईती उपरोक्त को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हैं।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking