News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: शव लेकर आ रही पीकप दुर्घटनाग्रस्त, दो गम्भीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 20, 2023  |  6:38 PM

1,266 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: शव लेकर आ रही पीकप दुर्घटनाग्रस्त, दो गम्भीर

Advertisement

  • खड्डा-मठियां मार्ग पर मठियां से आगे बगहवा इनार के समीप पीकप-ट्रक से हुई भीडंत

खड्डा/कुशीनगर। पड़रौना मर्चरी हाउस से शव लेकर आ रही पीकप का खड्डा-पड़रौना मार्ग के बगहवा इनार के पास ट्रक से जोरदार भीडंत हो गई। इस दौरान पिकप चालक व मृतक के चचेरे भाई गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटनास्थल स्थल पर पहुंची खड्डा पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पड़रौना भिजवाते हुए मृतक सभासद के शव को दाह- संस्कार के लिए के लिए भैंसहां घाट भिजवाया। मौके से ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

खड्डा कस्वा के सिविल लाइन मुहल्ला निवासी वार्ड नं.6 के सभासद अजीत सिंह उर्फ बुच्चन ने सोमवार की सुबह खुद बंदूक से गोली मार खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा करा उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार के दोपहर बाद परिजन पिकप से शव लेकर खड्डा आ रहे थे कि खड्डा की ओर से आ रहे ट्रक व शव लदी पिकप की मठियां-खड्डा मार्ग पर बगहवा इनार के पास आमने -सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिकप के परखच्चे उड़ गए। पिकप चालक नाटे उम्र 35 वर्ष एवं मृतक के चचेरे भाई राकेश सिंह उम्र 45 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची खड्डा पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल दोनों लोगों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां चालक की हालत नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस ने दूसरी गाड़ी से शव को भैंसहां घाट भिजवाते हुए फरार ट्रक चालक का सुराग लगाने में जुटी हुई है। नगर क्षेत्र खड्डा में सोमवार को हुई दो- दो घटना को लेकर सभी हतप्रभ एवं शोकाकुल हैं।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking