News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गुंडाराज चलाने वालो को सत्ता नसीब नहीं होगी- सूर्या

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 27, 2022  |  6:52 PM

916 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गुंडाराज चलाने वालो को सत्ता नसीब नहीं होगी- सूर्या
  • यूपी में योगी जी ने कानून का राज कायम किया

कसया/कुशीनगर। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को माफिया राज से मुक्त कर कानून का राज कायम किया। गुंडाराज चलाने वालों को सत्ता नसीब नहीं होगी। यूपी में आएंगे फिर योगी ही।

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशीनगर जिले के कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के साखोपार नवल किशोर सिंह स्मारक प्रांगण पर भाजपा प्रत्याशी पीएन पाठक के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ही गरीबों की सच्ची हितैषी है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब बहनों की रसोई को धुआं मुक्त करते हुए दो करोड़ नि:शुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए। उसी तर्ज पर भाजपा सरकार आने पर होली दिवाली पर दो गैस सिलेंडर दिया जाएगा। मैं सांसद में कुशीनगर के युवाओं का भी वकालत करता हूँ। चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। पूरे उत्तर प्रदेश में तेजगति से प्रगति हुआ है। यूपी में योगी है तो स्वास्थ्य, शिक्षा रोजगार, क़ानूनव्यवस्था व ला इन आर्डर है।डबल इंजन कि सरकार है तो हर जगह प्रगति है। चुनाव सोशल मिडिया फेसबुक इंस्टाग्राम पर नही जमीन पर जीता जाता है और बूथ पर जीत जाता हैं देश व उत्तर प्रदेश की प्रगति के लिए दूसरी बार आना पक्का है। प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने भी संबोधित किया। बीओसी बोर्ड के सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को तलवार भेट की वही संचालन अजय प्रताप नारायण सिंह ने किया।

इस दौरान पीयूष प्रताप सिंह, कुशल प्रताप नारायण सिंह, ग्रामप्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह, मनीष जायसवाल बुलबुल, नीतीश यादव, प्रधानसंघ अध्यक्ष मुकेश सिंह, पिंटू सिंह, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि दुर्गवलिया विजय कुमार तिवारी, शशांक प्रताप नारायण सिंह सत्यम सुन्दरम त्रिपुरेश प्रताप सिंह, भुवनेश प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, संजय कुमार सिंह, शशि प्रकाश सिंह, त्रियुगी नारायण सिंह, सर्जदेव सिंह, रमेश पांडेय, रामप्रताप ओझा, राहुल गोंड, रामप्रीत चौहान, रामानन्द गोंड, पूर्व प्रधान जयराम, दुर्गा वर्मा, राघव मध्देशिया, मनिकांचन चौबे, हरेंद्र नाथ पांडेय, चंद्रभूषण पांडेय, मोती प्रसाद, राजू सिंह, हिमांशु दुबे, डाक्टर दारा सिंह, अभी सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking