कसया/कुशीनगर। विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत वार्ड न.22महंथ अवैधनाथ नगर सिसवां महंथ के श्री दुर्गा जी उ. मा. विद्यालय में छात्र /छात्राओं के बीच साँझी संस्कृति -साँझी विरासत, शान्ति सद्भाव, न्याय,प्रेम -भाईचारा आदि विषयो पर संगोष्ठी आयोजित कर भारत की मिली -जुली संस्कृति का सन्देश दिया गया l बच्चों को सम्बोधित करतें हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश पासवान ने कहा कि ने भगवान बुद्ध की यह धरती पूरे विश्व को शांति, अहिंसा व मैत्री का संदेश देती है।
बुद्ध, गुरु गोरखनाथ, कबीर, गांधी, विवेकानंद, नेहरू, भगत सिंह ,अम्बेडकर आदि महापुरुषों के सपनों के भारत निर्माण का संकल्प सभी को लेना होगा।वरिष्ठ पत्रकार व समाजिक कार्यकर्ता हृदयानन्द शर्मा ने कहा कि मेल जोल, स्वतंत्रता, समता, बन्धुता की हमारी संस्कृति रही हैँ l वरिष्ठ पत्रकार व समाजिक कार्यकर्ता हृदयानन्द शर्मा ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिये प्रेम -सौहार्द की भावनाएं हमारे अंदर विद्वमान होना जरूरी हैँ l मो.असलम ने कहा कि हमारा देश सांझी संस्कृति -सांझी विरासत की मिशाल रहा हैl हमारा संविधान भी हमें यही सन्देश देता हैँ, कि देश में सभी जति -धर्म के लोगो को स्वतंत्रता पूर्वक रहने, जीने -खाने, धर्म को मानने का अधिकार है।इस अवसर पत्रकार पवन कुमार शर्मा, शिक्षक रमेश सिंह, होसीलदार अंसारी, माधुरी सिंह आदि विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व छात्र /छात्राएं आदि मौजूद रहे l
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…