News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: दुकानदारों ने आरोपी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कई घंटों तक धरना दिया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 20, 2022  |  5:58 PM

1,847 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: दुकानदारों ने आरोपी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कई घंटों तक धरना दिया
  • उच्च अधिकारी ने आरोपी पुलिस को हटाने का दिया निर्देश, जांच कर कानूनी कार्यवाही करने के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त 

रामकोला/कुशीनगर। सोमवार की शाम को रामकोला थाना क्षेत्र के रगड़गंज पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही के ऊपर पास के ही शम्भू मद्धेशिया को पटक कर पिटाई करने का आरोप लगा है। युवक के पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के छोटे- बड़े दुकानदार व ग्रामीण चौकी पर पहुंच आरोपी पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

मंगलवार को धरने पर बैठे ग्रामीणों व दुकानदारों के समर्थन में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव भी आरोपी पुलिस के खिलाफ कार्रवाइ की मांग करने लगे। जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी के सिपाहियों के खिलाफ अपनी पीड़ा बयां करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। बाजार के दुकानदारों से अवैध वसूली का आरोप सुन प्रभारी निरीक्षक दंग रह गये। उधर वायरल वीडियो व ग्रामीणों के विरोध की सूचना को संज्ञान लेकर पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने दूरभाष के जरिए प्रभारी निरीक्षक से पूरी घटना की जानकारी ली और तत्काल प्रभाव से आरोपी पुलिस को हटाने का निर्देश दिया तथा लगे आरोप की निष्पक्षता से जांच कर कानूनी करवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

अपर पलिस अधीक्षक रितेश सिंह ने भी फोन कर दोषी के विरुद्ध करवाई का भरोसा दिलाया। मौजूद ग्रामीणों व दुकानदारों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया।इस मौके पर राहुल सिंह,बच्चेलाल,राहुल गौतम,महेश मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking