News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: जयमाल के बाद घर से गायब हुई दुल्हन का पेड़ पर लहंगे की चुनरी के सहारे लटकी मिली डेडबॉडी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 13, 2023  |  12:24 PM

3,147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जयमाल के बाद घर से गायब हुई दुल्हन का पेड़ पर लहंगे की चुनरी के सहारे लटकी मिली डेडबॉडी

कुशीनगर। जिले मे दूल्हे को जयमाला डालने के बाद अचानक गायब हुई दुल्हन का शव फंदे पर लटकता मिला। बताया जा रहा है कि जयमाला के बाद दुल्हन लहंगे में घर से गायब हो गई थी।परिजन उसे तलाश रहे थे।आज सुबह गांव के बाहर लहंगे की चुनरी के सहारे उसका शव बरगद के पेड़ पर करीब 15 फीट की ऊंचाई पर लटकता हुआ मिला,फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पूरा मामला चौरा खास थाना क्षेत्र के बिन टोला गांव का है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

जानकारी के अनुसार गांव के एक परिवार में युवती की बारात आई थी। बारातियों के नाश्ते के बाद रस्में शुरू हो गई थीं। रात करीब 11 बजे बारात चढ़त के बाद जयमाल हुआ। दूल्हा और दूल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। उसके बाद लड़की नीतू काे स्टेज से घर में ले जाया गया था। रात करीब 1 बजे बाकी रस्मों के लिये जब दुल्हन नीतू को बुलाया गया तो वह अपने कमरे में नहीं मिली।

दुल्हन की छोटी बहन से करा दी शादी: ग्रामीणों व जानकारी के मुताबिक, दुल्हन के गायब होने की बात सुनकर घराती और बाराती दोनों परिवार उसे तलाशने लगे। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। हैरानी वाली बात ये है कि दुल्हन के गायब होने के बाद उसकी छोटी बहन रंजिता से उसी मंडप में दूल्हे की शादी करवा दी गई।

करीब 15 फीट की ऊंचाई पर लटका मिला शव: सुबह गांव के लोग जब खेतों की तरफ गए तो गांव के बाहर नदी के किनारे बरगद पेड़ पर करीब 15 फीट की ऊंचाई पर लहंगे की चुनरी के सहारे दुल्हन का शव लटका मिला। ये देखकर तुरंत लड़की के परिवार वालों को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पूरे गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। दूल्हा और बाराती भी मौके पर पहुंचे।

क्या कहते है प्रभारी निरीक्षक: प्रभारी निरीक्षक ने बताया की रात को पुलिस की सूचना मिली पुलिस उसी समय से ढूढने का प्रयास शुरू कर दी थी। लेकिन सुबह शव को पेड़ से लटकने की खबर मिली, चौरा खास थाने की पुलिस ने शव को सीढ़ी के सहारे नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। फिलहाल लड़की के परिवार वालों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking