Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

Kushinagar News/कुशीनगर: सीडीपीओ व आंगनवाड़ी सेविकाओं व सेक्टर नोडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क
Jun 23, 2022, 6:41 PM IST • अब तक 891 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र राय ने बताया कि जिला पंचायत रिसोर्स केंद्र पर 22 जून को सीडीपीओ व आंगनवाड़ी की मुख्य सेविकाओं व सेक्टर नोडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। प्रशिक्षण में लगभग 100 लोगो ने प्रतिभाग किया।

यूनिसेफ से आये प्रतिनिधि और जिला कार्यक्रम अधिकारी ने प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध स्टेडिओमीटर, इन्फैंटोमीटर व वजन मशीन द्वारा संभव अभियान के दौरान वजन लिया जाएगा। समस्त लोगों को कुपोषित, अति कुपोषित बच्चे का चिन्हांकन बौनापन का चिन्हांकन आदि के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। कुपोषित बच्चों के संबंध में किस प्रकार का सामुदायिक प्रबंधन करना है, चिकित्सकीय जांच करानी है तथा एनआरसी में भर्ती कराना है से अवगत कराया गया।

Advertisement

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi