News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जाटमपुर में मीना मंच का हुआ गठन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 23, 2022  |  6:56 PM

840 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जाटमपुर में मीना मंच का हुआ गठन

कुशीनगर । बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सशक्तिकरण और सम्मान तथा भेदभाव मुक्त माहौल के लिए जूनियर हाई स्कूल पिपरा जटामपुर और यूनिसेफ सहायतित तथा एक्शन एड द्वारा संचालित नई पहल परियोजना के संयुक्त प्रयास से मीना मंच का हुआ गठन ।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

आज जूनियर हाई स्कूल पिपरा जटामपुर और यूनिसेफ सहायतित एक्शन एड द्वारा संचालित नई पहल शिक्षा परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में प्रधान अध्यापक देवेंद्र मिश्रा तथा अनुदेश और मीना मंच सुगमकर्ता प्रीति गौंड के सहयोग से मीना मंच का गठन किया गया। मीना मंच में कुल 21 सदस्य प्रत्येक कक्षा से 5 बालिका और 2 बालकों का चयन कक्षा के बच्चों के द्वारा बहुमत से हुआ तत्पश्चात उसमें दो पदाधिकारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सहमति से एक प्रेरक और दो सह प्रेरक का चयन संपन्न हुआ। मीना मंच की अध्यक्षा कुमारी प्रिया तिवारी कक्षा 8 और उपाध्यक्षा कुमारी ज्योति वर्मा कक्षा 7 तथा प्रेरक कुमारी अनुष्का तिवारी कक्षा 8, सह प्रेरक कुमारी अनुष्का वर्मा कक्षा 7 व चंदन चौरसिया कक्षा 7 का चयनित समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक नई पहल एक्शन एड कुशीनगर ने बैठक के प्रारंभ में मीना मंच का उद्देश्य, कार्य, दायित्व और जिम्मेदारियों तथा मीना के बारे में विस्तार से समस्त बच्चों को जानकारी दिए अध्यक्ष चयन के बाद प्रिया तिवारी ने सभी बच्चों को धन्यवाद देते हुए सभी बालिकाओं और बालको को नामांकन के अनुरूप शत प्रतिशत उपस्थिति, सुरक्षा और नेतृत्व पर जोर देने की बात कही। ज्योति वर्मा ने कहा की प्रेरक के सहयोग से शिक्षा स्वास्थ्य, खेल और विद्यालय के माहौल कों सुगम बनाए जाने में अध्यापकगणों को निरंतर सहयोग किया जाएगा। प्रधान अध्यापक देवेंद्र मिश्रा ने मीना मंच के पदाधिकारियों को उनके कार्यों के प्रति प्रोत्साहित किए।

इस अवसर पर प्रधान अध्यापक देवेंद्र मिश्रा, अनुदेशक प्रीति गौंड, दुर्गेश गुप्ता और स्कूल के समस्त बच्चे उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking