News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एरोड्रम कमेटी व एयरफील्ड एनवायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 23, 2022  |  6:40 PM

496 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एरोड्रम कमेटी व एयरफील्ड एनवायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर | जिलाधिकारी कुशीनगर एस. राज लिंगम अध्यक्षता में एरोड्रम कमेटी व एयरफील्ड एनवायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न हुई l एरोड्रम कमेटी की बैठक में एयरक्राफ्ट हाइजेक परिस्थिति, अनलॉफुल इंटरफेरेंस, हाईजैक परिस्थिति को प्रबंधित करने के लिए गठित कमेटी, उक्त परिस्थिति में मीडिया प्रबंधन, पॉलिसी ऑफ नेगोशिएशन, कम्युनिकेशन सिस्टम, अग्रिम तैयारियां के संदर्भ में चर्चा हुई।इस क्रम में जिलाधिकारी के समक्ष पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। उक्त बैठक में यह चर्चा की गई कि यदि कोई जहाज हाईजैक होती है तो उस हालात से निपटने हेतु क्या कदम उठाए जाने चाहिए। किसी भी जहाज में अनलॉफुल इंटरफेरेंस क्या होता है। इस संदर्भ में यह भी बताया गया कि किसी भी जहाज को या तो ग्राउंड पर या फिर फ्लाइट के वक्त हाईजैक किया जाता है। उस परिस्थिति से निपटने के लिए अग्रिम रूप से एक कमेटी का गठन होता है। उक्त परिस्थिति में मीडिया प्रबंधन के बारे में कहा गया कि कोई भी सूचना मीडिया को उपयुक्त प्राधिकारी की अनुमति के बिना शेयर नहीं की जा सकती। जहाज को हाईजैक करने पर क्या दंड के प्रावधान है इसकी भी चर्चा की गई।

आपके लिए और..- बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की...

इस संदर्भ में यह बताया गया कि उक्त परिस्थिति में पॉलिसी आफ नेगोशिएशन के वक्त सबसे महत्वपूर्ण बात यात्रियों की सुरक्षा होती है। इस संबंध में कम्युनिकेशन सिस्टम व हाईजैक से निपटने हेतु अग्रिम तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

इसी क्रम में एयरफील्ड मैनेजमेंट कमिटी की बैठक भी संपन्न हुई।
उक्त बैठक में वाइल्ड लाइफ या पक्षियों के टकराने से जो दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न होती है उसके बारे में चर्चा की गई।
इस परिस्थिति से निपटने हेतु बैठक में चर्चा हुई कि एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में खुले में पशु वध प्रतिबंधित किया जाना चाहिये। खुले में इस प्रकार की गतिविधियों से एयरपोर्ट के आसपास दुर्घटना होने की संभावना रहती है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता कुशीनगर प्रेम शंकर गुप्ता को निर्देशित किया गया। इनके नियंत्रण हेतु नियमित बैठक भी आयोजित किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गए।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी कसया पूर्ण बोरा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, प्रभागीय वन अधिकारी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से ए के द्विवेदी, संतोष कुमार व सभी संबंधित लोग मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण

हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking