News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर सीमावर्ती पुलिस अधिकारियों की हुई आवश्यक बैठक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 4, 2025  |  6:52 PM

118 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर सीमावर्ती पुलिस अधिकारियों की हुई आवश्यक बैठक
  • अपराध और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हुआ मंत्रणा

कुशीनगर । सोमवार को दोपहर बाद उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रांगण में उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती थानों की प्रभारियों की एक आवश्यक बैठक क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह,एसडीपीओ गोपालगंज प्रांजल कुमार की संयुक्त नेतृत्व में हुआ,जिसमे अपराध और अपराधियों के साथ पशु तस्करी,शराब तस्करी के साथ मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के साथ एक प्रभावी अभियान चलाने पर मंत्रणा किया गया।

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

बैठक में मातहतों की बीच अपनी बात रखते हुए क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने मुख्य रूप से गो तस्कर,गैंगस्टर,शराब तस्करों पर उनके गतिविधियों पर प्रकाश डाला,जो उत्तर प्रदेश में अपराध कर बिहार में शरण लेकर सुरक्षित मान रहे हैं। उनको चिन्हित कर संयुक्त रूप से अभियान चला कर उनके मंसूबे पर पानी डालने का अभियान चलाने की प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इसी क्रम में एसडीपीओ गोपालगंज प्रांजल कुमार ने अपनी बातों को बैठक में रखते हुए दोनों प्रदेश के सीमा को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गो के साथ सामान्य सड़क,पगडंडियों पर बेरीकेटिंग दोनो तरफ से लगाने की प्रस्ताव रखा। साथ ही दोनों प्रदेश के वरीय अधिकारियों ने एक दूसरे को अपने यहां के उन अपराधियों की चिह्नित सूची की अदान प्रदान किया,जो एक दूसरे के जगह अपराध कर अत्यन्त ठिकाना बना लेता हैं। वैसे अपराधियों को जेल की शिंकजा तक पहुंचाने के लिए एक विशेष सर्च अभियान चला कर उन्हें जेल में ठिकाने लगाने की बात कही गई।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह,प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज सुशील कुमार शुक्ल, प्रभारी निरीक्षक कटेया, प्रभारी निरीक्षक गोपालपुर,प्रभारी निरीक्षक कुचायकोट,प्रभारी निरीक्षक बिसंभरपुर ,पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग कुमार शर्मा,चौकी प्रभारी डीबनी बंजारवा अवनीश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी समउर सर्वेश राय उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking