News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ड्रेन की सफाई न होने से घरों में घुस रहा पानी, भारी बरसात से बाढ़ सी हुई हालत 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 17, 2022  |  9:08 PM

563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ड्रेन की सफाई न होने से घरों में घुस रहा पानी, भारी बरसात से बाढ़ सी हुई हालत 

कसया/कुशीनगर। विगत दिनों से हो रहे भारी बरसात के कारण ड्रेन व पोखरे पुरे उफान पर है l बरसात के पूर्व ड्रेनो की सफाई न होने से घास व झाड़ियों से पटी ड्रेनो का पानी उफान मारकर लोगो के घरों में घुस रहा है l ऎसा ही मामला नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत नगर कसया से सटे वार्ड नं 18 डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में बहने वाली ड्रेन का हाल है l ज्ञात हो कि यह ड्रेन बरसात के पूर्व सफाई न होने के कारण जल कुम्भी, घास व झाड़ से पूरी तरह पट चुका है, जिससे ड्रेन का पानी अपनी दिशा में न बहकर, विपरीत दिशाओ में उफ़ना कर बह रहा है l इसका पानी ड्रेन के अगल -बगल बसें लोगो के घरों में घुस रहा है तथा भारी जल जमाव हो रहा है l जलमग्न हुए रास्तो से लोगो का निकलना व आना -जाना मुश्किल हो गया है l

आज की हॉट खबर- खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की...

बताते चले की पडरौना की तरफ से मथौली होते हुए यह ड्रेन निकलता है ये वो ड्रेन है जो आधे कसया के ज्यादातर वेस्टेज पानी को नगर से दूर ले जाती है ,पडरौना की तरफ से आते हुए यह ड्रेन नगर कसया के बगल से होते हुए डॉ.अनिल श्रीवास्तव  के क्लिनिक तक जाती है,और फिर वहीं से आगे होते हुए हाईवे पार करती हैl यहाँ अतिक्रमण होने के कारण व सफाई न होने से  बरसात का पानी नहीं निकल पा रहा l इस सम्बन्ध में दीवानी न्यायालय कसया के अधिवक्ता व स्थानीय निवासी पुनीत श्रीवास्तव ने अपने साथियों के साथ मार्च 2021 में इस ड्रेन को लेकर काफी सक्रियता दिखाते हुए   कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्याओ से  अवगत कराकर इस ड्रेन की साफ -सफाई पर ध्यान आकृष्ट कराया था, जिस पर कुछ साफ -सफाई का आधा -अधूरा कार्य भी हुआ था और  समय -समय पर साफ -सफाई का आश्वासन भी मिला था लेकिन बाद में फिर   बंद हो गया l  ड्रेन की सफाई न होने से ड्रेन का पानी लोगो के घरों में घुस गया है,जिससे यहाँ बसें लोगो  की जिंदगी दुश्वरियों भरा गुजर रहा है ।

संबंधित खबरें
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…

रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख
रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख

कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…

भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 

बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…

खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप
खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप

सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking