कसया/कुशीनगर। संदिग्ध कारणों से हुई एक महिला की मौत पर लोगो ने खूब हंगामा कर पुलिस को तहरीर देकर शव को पोस्टमार्टम कराने और घटना की जाँच कराने की मांग किया है l मिली जानकारी के अनुसार थाना कसया अंतर्गत सुग्रीव राजभर पुत्र स्व.शिवनाथ राजभर भैसहा सदर टोला निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मालती राजभर पत्नी स्व.शिवनाथ राजभर की आज गुरुवार की सुबह लगभग 7:30बजे संदिग्ध कारणों से मृत्यु हो गयी है l मृत्यु का सही कारण जानने हेतु मृतिका का पोस्टमार्टम कराने की मांग किया है l बताते चले कि उक्त महिला के संदिग्ध कारणों से अचानक मृत्यु हो जाने कारण मौके पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गया, और लोग हंगामा करना शुरू कर दिए l सूचना पर मौके पर पहुंची कसया थाने की पुलिस ने यथा -स्थिति को सँभालने में जूटी हुई है l घटना की सुचना पर सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ़ बंटी भी पहुंचे और घटना के बारे जानकारी हासिल कर परिवार को संवेदनाएं व्यक्त कर मामले की जाँच कराने की बात कहीं l जबकि इस मामले में परिवार की एक महिला ने अपने व्यान में आरोप लगाते हुए बताई कि रोज आबकारी व पुलिस द्वारा छापेमारी बिना कारण की जा रही है।
इस विषय में जब न्यूज अड्डा ने आबकारी निरीक्षक क्षेत्र संख्या (दो) अरूण कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया की कच्ची के विरुद्ध प्रभावी अंकुश कायम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आबकारी टीम कच्ची की ठिकाने पर दबिश दी, जहा पर लहन भी नष्ट किया गया, साथ ही कच्ची बनाए जाने की वर्तन और कुछ कच्ची शराब की बरामदगी हुई है। किसी के साथ कोई अभद्रता टीम द्वारा नही किया गया है। कच्ची के ठिकानों पर दबिश देकर प्रभावी अंकुश कायम करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…