News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: मुल्जिमों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जाम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 17, 2023  |  4:38 PM

991 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: मुल्जिमों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जाम
  • प्रशासन के आश्वासन पर माने परिजन।

अहिरौली बाजार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय) । अहिरौली बाजार थाना के एक गांव में बीते बुधवार को देर रात एक युवक की पेट्रोल छिड़ककर जलाने की घटना में युवक की इलाज के दौरान मौत की झुठी खबर सुनकर परिजन आक्रोशित हो गये।आक्रोशित परिजन सड़क जाम कर मुल्जिमों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करा दिया।

आपके लिए और..- नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी सुखचैन साहनी के बेटे शिवदयाल को गांव के ही कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने का प्रयास किया।आग से बुरी तरह झुलसे युवक के चीखने चिल्लाने पर परिजन युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचे।जहां उसका इलाज चल रहा है।युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।सुबह अफवाहन युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए तथा समर्थको सहित पिपराईच परतावल मुख्य मार्ग को मुजडिहा चौराहे पर जाम कर दिए।सूचना पर मय फोर्स पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने स्थिति को संभाल लिया।

मुकदमे में वांछित लोगों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को संतुष्ट कर मात्र आधा घण्टा में जाम समाप्त करा दिया।प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्त ने बताया घटना जघन्य अपराध की श्रेणी का है।कानून को हाथ में लेने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे। 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। शोभन,बिंदा सहित तीन आरोपितो की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!

कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए…

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…

फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking