News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दे माताओं ने की संतान की लंबी उम्र की कामना

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 30, 2022  |  6:09 PM

873 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दे माताओं ने की संतान की लंबी उम्र की कामना

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के विभिन्न तालाबों व पोखरों व नगर के काशी विश्वनाथ मंदिर छठ घाट व बाघनाथ तथा खाकी बाबा कुटी स्थित छठ घाट पर सूर्यदेव के आराधना का महापर्व सूर्य षष्ठी (छठ) रविवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य का अ‌र्घ्य देकर पुत्रों के लंबी उम्र की कामना की।ढाढा स्थित पोखरे पर बने छठ घाट पर अ‌र्ध्य देने के लिए सैकड़ों महिलाओं का हुजूम उमड़ा। हाटा के काशी विश्वनाथ मंदिर छठ घाट पर अ‌र्घ्य देने के बाद पानी में प्रवाहित किए दीपों का विहंगम दृश्य देखते ही बना।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

रविवार को दोपहर बाद से ही नगर से लेकर ग्रामीण इलाके के श्रद्धालु सिर पर पूजा सामग्री लेकर नदी की तरफ चल पड़े। शाम होते-होते हजारों श्रद्धालु इकट्ठा हुए। छठ मईया का गीत गाता महिलाओं का समूह मनोहारी छटा बिखेर रहा था। आलम यह था कि तट पर तिल रखने तक की जगह नहीं बची। महिलाएं वेदी पूजन के बाद नदी में सामने खड़ी होकर सूर्यदेव के डूबने का इंतजार करने लगी। अ‌र्घ्य के बाद महिलाएं अपने घर लौटी। वहीं सभासद मनीष चौरसिया रणजीत सिंह ने ढाढा,थरुहाडीह,सुकरौली सहित दर्जनों छठ घाटों पर व्रतियों के लिए वृहद व्यवस्था की गई थी।

सांसद विधायक ने छठ घाट पहुंच की गंगा आरती

सांसद विजय कुमार दूबे,रंजना दूबे, विधायक मोहन वर्मा,सरोज वर्मा, एसडीएम वरुण पांडेय,एडीएम न्यायिक उपमा पांडेय,अर्चना अग्रवाल,ईओ अजय कुमार सिंह मनोज यादवने काशी विश्वनाथ मंदिर छठ घाट पर पहुंचे जहां पं अवध किशोर मणि ने विधिवत पूजन कराया।व सभी ने गंगा आरती किया।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, पूर्व चेयरमैन नंद किशोर नाथानी,शंकर जायसवाल बबलू जायसवाल,अर्जुन गुप्ता पंकज भारद्वाज, गोविन्द खरवार,शंकर जायसवाल, संजीव सिंघानिया, राजन गौड़, आनंद वर्मा, आशुतोष पाण्डेय,डा रबिश सिंह,उदय भान कुशवाहा,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीओ कसया पीयूष कांत राय हाटा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जहां कोतवाली क्षेत्र के सभी छठ घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। नगर में कस्बा चौकी इंचार्ज अपने पुलिस बल के साथ नगर से घाट की तरफ जाने वाले सभी मार्गो पर जगह-जगह सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking