फाजिलनगर/कुशीनगर । कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर में सूर्य की उपासना का महापर्व छठ रविवार से शुरू हो गया।जिसके दौरान फाजिलनगर के भिन्न-भिन्न गांवों में शाम होते ही नदियों,पोखरों और तालाबों के छठ घाटों पर व्रत महिलाओं का रेला उमड़ पड़ा। जिसमें व्रती महिलाएं घुटने भर पानी में खड़ा होकर डूबते भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य दिया।साथ ही रात भर नगर और देहातो में छठ मईया की गीत गूंजती रही। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
छठ व्रत रखने वाली महिलाएं रविवार सुबह से ही तैयारियां में लग गई थी।विविध फल के साथ ही पकवान भी बनाए गए। जिसे एक बड़े पात्र में रखा गया।
सुबह से ही स्नानादि और श्रंगार कर महिलाएं परिवार के लोगों के साथ छठ घाटों पर पहुंची।दीप प्रज्जवलित कर छठ मईया की पूजा की गई।
उसके बाद व्रती महिलाएं नदी,तालाब और पोखरें में घुटने भर पानी में जाकर खड़ी हो गई। जिसके पश्चात भगवान भास्कर के डूबने पर उन्हें अर्घ्य दिया गय
इसके बाद व्रती महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट आई।
जिसमें फाजिलनगर क्षेत्रांतर्गत गांव सोहंग,दहारी पट्टी,पिपरा रज्जब, बरदहां पाण्डेय आदि छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…