मथौली बाजार/कुशीनगर: हाटा कप्तानगंज मार्ग पर मथौली कस्बा के वार्ड नंबर सोलह धिवही के पास सड़क के किनारे एक अज्ञात विकलांग वृद्ध का शव मिला है। सुचना पर मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जूट गई।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली कस्बा के वार्ड नंबर सोलह (धिवही) के पास हाटा कप्तानगंज मार्ग पर रविवार की रात में एक 60 वर्षीय अज्ञात मंदबुद्धि विकलांग वृद्ध की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने से मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने हाटा -कपतानगंज सडक के किनारे शव देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मथौली चौकी इंचार्ज विक्रम अजित राय मौके पर पहुंचकर शव के बारे में पुछ-ताछ किया तथा शव की पहचान कराई पर शव की पहचान नही हो पायी। पुलिस ने कार्रवाई कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बताया जाता है कि उक्त मृतक मंदबुद्धि व विकलांग था।
इस संबंध मे थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत होना लग रहा है।शव की पहचान नही हो पायी है ।शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया गया है।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…