News Addaa WhatsApp Group Join करें

मथौली बाजार: विष्णु महायज्ञ परिक्रमा मे उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Apr 1, 2024  |  6:50 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मथौली बाजार: विष्णु महायज्ञ परिक्रमा मे उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटियाँ के गडेरीपटृटी में छोटी गंण्डक नदी के किनारे पर स्थित राम जानकी मंन्दिर के प्रांगण मे आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के पांचवें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यज्ञ मंडप का परिक्रमा करने में लगी रही ।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

उक्त स्थान पर आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ में क्षेत्र के सिकटिया, गड़े़रीपटृटी, अथरहा,मुहम्मदा,बरवापटृटी, लंगड़ी,दुबौली आदि गांवों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रही है! परिक्रमा में काजल , बविता, संजना, खुसबु, गंगासागर चौहान, कुलदीप सहित आदि ने बारह घण्टे की परिक्रमा किया। वहीं इस महायज्ञ के यज्ञाचार्य अरविन्द उपाध्याय उर्फ राजू, पंडित ध्रुवनारायण मिश्र, छोटन उपाध्याय, विनय शंकर पाण्डेय, विजय तिवारी आदि विद्वानों ने बैदिक मंत्रो के बीच इस महायज्ञ को पूरा कराने और हवन पूजन का कार्य किया जा रहा है। दिन में ब्यास विरेन्द्र तिवारी का प्रवचन एवं रात में रामलीला का मंचन चल रहा है।

इस दौरान यजमान रविन्द्र कुशवाहा, करूणेश कुशवाहा, नागेन्द्र यादव, कृष्ण कुमार चौहान, प्रवीण , पूर्व प्रधान अशोक सिंह, अनिरुद्ध सिंह उर्फ गड्डे सिंह, संजय कुशवाहा, श्रीराम कुशवाहा, मनोज राव, सुशील सिंह, प्रदीप कुशवाहा, मिथलेश चौहान , सन्नी सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking