News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: स्मारकों पर आधारित” छात्र-छात्रओं के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 27, 2023  |  6:33 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्मारकों पर आधारित” छात्र-छात्रओं के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
  • प्रथम अमृता शर्मा,छाया गुप्ता, तृतीय पुरस्कार मोनिका गुप्ता व सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत की गयीं

कसया/कुशीनगर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर एवं राहुल सांकृत्यायन संस्थान, पुस्तकालय एवं अभिलेखागार, कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर श्री साई कान्वेंट स्कूल, कसया कुशीनगर में “स्मारकों पर आधारित” छात्र-छात्रओं के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

प्रतियोगिता में कुल 75 छात्र -छात्राओं द्वारा प्रतिभागिता की गई।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने प्राचीन स्मारकों  पर सुंदर चित्रांकन किए। प्रतियोगिता में पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह में राहुल सांकृत्यायन संस्थान के निदेशक लामा कर्मा कुंगा एवं श्री साई कान्वेंट स्कूल के निदेशक, रवि श्रीवास्तव व प्रधानाचार्या अमृता सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार अमृता शर्मा कक्षा 9वीं  व द्वितीय पुरस्कार छाया गुप्ता कक्षा दसवीं ,तृतीय पुरस्कार मोनिका गुप्ता कक्षा दसवीं  को  सांत्वना पुरस्कार खुशी सिंह कक्षा दसवीं  व खुशबु सिंह कक्षा-6 वीं को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में राहुल सांकृत्यायन संस्थान की तरफ से  पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को  पेंसिल, रबर, कटर, बॉक्स व कॉपी प्रदान किया गया।कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया।

उक्त अवसर पर श्री अशोक राव, अनुराग, राकेश, आनन्द सिंह, मेराज आलम, राधिका सिंह,प्रियंका सिंह, सुलेखा, माया द्विवेदी, रूचि, राधिका सिंह सभ्या सिंह आदि शिक्षक एवं शिक्षिकायें तथा धीरेंद्र मिश्रा, मीरचंद, नसीरुद्दीन बेग, आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking