News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: रेलवे ई-टिकट का अवैध कारोबार करने वाला गिरफ्तार

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 19, 2024  |  6:07 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रेलवे ई-टिकट का अवैध कारोबार करने वाला गिरफ्तार

कप्तानगंज/कुशीनगर। साइबर सेल गोरखपुर से प्राप्त इन पुट के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल कप्तानगंज व अपराध आसूचना शाखा भटनी की संयुक्त टीम ने नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा खुर्द बाजार स्थित जमजम टूर एण्ड ट्रेवल्स सी एस सी संचालक सेराज अहमद पुत्र आशिक अली उम्र 28 बर्ष को रेलवे आरक्षित ई-टिकटों का अवैध कारोबार करने के अपराध में गिरफ्तार किया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

जिसके द्वारा कुल बनाए गये 44 अदद ई- टिकट जिसकी कुल कीमत 80,562.65 रूपया है जिसे जब्त किया गया। तथा इसके विरूद्ध रेलवे
सुरक्षा बल पोस्ट कप्तानगंज पर मु.अ.सं.281/24,यू/एस-143 आर ए सरकार बनाम सेराज अहमद दिनांक 17-9-2024 पंजीकृत किया गया। उपरोक्त अभियुक्त को दिनांक 18-9-24 को रेलवे मजिस्ट्रेट वाराणसी के समक्ष पेश किया गया जिसके उपरांत मजिस्ट्रेट द्वारा न्यायिक रिमांड पर अभियुक्त को जिला कारागार वाराणसी भेज दिया गया।

इस दौरान कप्तानगंज के उप निरीक्षक गुलाब सरोज,सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार राय, हे.का.दिनेश्वर राय,कांस्टेबल ओमवीर यादव व अपराध आसूचना शाखा भटनी के उप निरीक्षक अरविन्द कुमार, सहायक उप निरीक्षक अवनीश कुमार राय, कांस्टेबल अनुराग प्रताप सिंह शामिल रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking