News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर पुलिस का नशे पर नकेल; 53 किलो अवैध गांजा के साथ पाँच अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 27, 2022  |  3:58 PM

868 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस का नशे पर नकेल; 53 किलो अवैध गांजा के साथ पाँच अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर । सोमवार को जनपद के तरयासुजान पुलिस व स्वाट टीम, सर्विलांस को संयुक्त रुप से बड़ी कामयाबी हाथ आयी। पुलिस टीम ने अंतर प्रांतीय मादक पदार्थ गैंग के पांच सदस्यों को अबैध 53 किलो गांजा के साथ उस समय दबोचा जब वह सवारी गाड़ी से उसे बेचेने के लिये ले जा रहे थे।

आज की हॉट खबर- 5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार,...

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जीतेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में जनपद में अवैध मादक, द्रव्य पदार्थों के बिक्री, परिवहन ,निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना तरयासुजान पुलिस व स्वाट टी , सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाई में द्वारा मुखबिर की सूचना पर माधोपुर बुजुर्ग राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के पास से कुल तिरपन किग्रा अबैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग आठ लाख रु0) को बरामद कर पाँच गांजा तस्कर हरेन्द्र गोसाई पुत्र स्व0 सीताराम गोसाई सा0 रूपही ठाड़ थाना रेहड़ा जनपद प0 चम्पारण (बिहार), पप्पू राजभर पुत्र जीत राजभर सा0 कटया बाजार थाना कटया बाजार जिला गोपालगँज (बिहार), विश्वनाथ पुत्र स्व0 भागीरथी सा0 कटया बाजार थाना कटया बाजार जिला गोपालगँज (बिहार), धर्मेन्द्र कुशवाहा पुत्र विद्यासागर कुशावाहा सा0 चौतार बोदीछापर थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर, कमलेश कुशवाहा पुत्र स्व0 परमहंश कुशवाहा सा0 पड़री पिपरपाती थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण: पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया की पुलिस से बचने के लिए गांजे का छोटे-छोटे पैकेट बनाकर पिट्ठू बैग में रख कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेते थे। उपरोक्त गांजा उड़ीसा से लाकर जनपद के भिन्न-भिन्न स्थानों पर बेचने की योजना थी।

यहाँ बताना लाजमी होगा की प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी के नेतृत्व में अभी इसी माह के द्वितीय सप्ताह में एक किवंटल चालीस किलो अबैध गांजा के साथ एक अन्तरपरन्तीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। जो इस सत्र के कुशीनगर जनपद के सबसे बड़ी बरामदगी थी। इस संवाददाता से बातचीत में अपने कामयाबी से लबरेज एसएचओ कपिल ने बताया कि यह सभी बरामदगी अपने जिले के मुखिया धवल जयसवाल के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। मेरी टीम भावना से किया जा रहा कार्य मेरी उपलब्धि का श्रेय है।

यह टीम दिलाई कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी थाना तरयासुजान, निरीक्षक राज प्रकाश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, हे0का0 राधेश्याम यादव, का0 मनोज कुमार, का0राघवेन्द्र सिहं, क0आ0 शम्मी कुमार श्रीवास्तव सर्विलांस सेल, का0 अभिषेक यादव सर्विलांस सेल, उ0नि0 मुबारक अली खान स्वाट टीम, का0 राघवेन्द्र स्वाट टीम, का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर।

संबंधित खबरें
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking