News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली हुए गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 11, 2024  |  7:58 AM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली हुए गिरफ्तार

कुशीनगर । बीती रात्रि तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पशु तस्करों से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई,जिसमे दो पशु तस्कर घायल हुए हैं,जिन्हे घायल अवस्था में पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

आज की हॉट खबर- पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह...

बताते चले की तमकुहीराज थाना क्षेत्रान्तर्गत श्यामपट्टी पुल गंडक नहर के पास पुलिस टीम मुखबिर के सूचना पर नाकाबंदी की हुईं थी, की एक तेज रोशनी आते हुए दिखाई दिया,पुलिस टीम इधर उधर हट कर उक्त वाहन के आने की प्रतिक्षा करने लगी तबतक एक पिकप वाहन आई, जो पुलिस की घेराबंदी तोड़ कर भागने का प्रयास किया,लेकिन अपने को चारो तरफ से घिरे देख उस पर सवार लोग गाड़ी खड़ी कर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा की गई अपने सुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दो पशु तस्करों की पैर में गोली लगी,जिन्हे घायल अवस्था में दबोच लिया गया।वही पिकप वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही छः गोवंशीय पशु, अवैध शस्त्र, एक चार पहिया वाहन, दस हजार एक सौ तीस रुपये नगद आदि की बरामदगी की हुईं।

जानकारी रहे की घायल पशु तस्करों की पहचान लाल मोहम्मद अंसारी ऊर्फ लालू अंसारी पुत्र अब्दुल करीम अंसारी निवासी सरयाखुर्द थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर, असगर अली पुत्र वकील मियां निवासी सरयाखुर्द थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ है। वही गिरफ्तार लाल मोहम्मद अंसारी ऊर्फ लालू अंसारी का अपराधिक इतिहास भी है। इसके ऊपर
धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रुरता अधिनियम थाना महुआडीह जनपद देवरिया में पहले से पंजीकृत है। इनके कब्जे से छः गोवंशीय पशु,दो नाजायज तमंचा 315 बोर, छः नाजायज जिन्दा कारतूस, चार फायर सुदा नाजायज़ खोखा कारतूस ,एक चार पहिया वाहन अपराध मे प्रयुक्त टाटा मैजिक लोडर बिना नंबर ,एक अपराध मे प्रयुक्त कीपैड मोबइल,एक धारधार लोहे का बाँका, एक ठोस लकड़ी का गोलाकार ठिहा, रस्सी मजबूत,अपराध से अर्जित अवैध धन दस हजार एक सौ तीस रूपए नगद की बरामदगी हुई है।

यहां बताना लाजमी होगा की प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा मय टीम ,प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना मनोज कुमार पन्त मय टीम,प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह मय टीम ,थानाध्यक्ष सेवरही श्रीप्रकाश राय मय टीम उपरोक्त मुठभेड़ में शामिल रहे।

संबंधित खबरें
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 

बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…

खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप
खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप

सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking