कुशीनगर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर कुशीनगर पुलिस काफी चौकन्ना है,इस क्रम में बुधवार को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना,चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में पैदल गस्त तथा संदिग्ध व्यक्ति,वाहनों,स्टेशन,होटल ढाबा एवं शराब की दुकानों की चेकिंग की गयी।
इस प्रकार कोतवाली पडरौना के कोतवाल राज प्रकाश सिंह मय टीम,अपने क्षेत्र के प्रमुख जगहो,रेलवे स्टेशन,पड़ाव अड्डा के अतरिक्त,होटलों में संधिग्ध लोगो की चेकिंग किया गया, प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा ने अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया,इस प्रकार थानाध्यक्ष सेवरही संजय कुमार ,चौकी प्रभारी मंगेश मिश्र द्वारा बस स्टेशन,रेलवे स्टेशन के साथ पैदल गस्त कर आने जाने वालो से पूछताछ किया गया। प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने कस्बा तमकुही में जहा पैदल गस्त कर लोगो में सुरक्षा की एहसास कराया गया।
वही बिहार प्रदेश से जोड़ने वाली सड़क पर दो पहिया वाहन,चार पहिया वाहनों की चेक की गई। तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह ने मय उप निरीक्षक आशीष सिंह को साथ लेकर रेलवे स्टेशन तरयासुजान पर खुद मोर्चा संभाल संधिग्ध लोगो से पूछताछ किया,वही थाना क्षेत्र के प्रमुख बजार में पैदल गस्त कर लोगो में सुरक्षा ,शांति पूर्वक माहौल का एहसास कराया। चौकी प्रभारी सुकरौली आशुतोष जयसवाल द्वारा कस्बा में पैदल गस्त किया गया,वही चौकी प्रभारी तिनफेडिया ने हाल्ट रेलवे स्टेशन तिनफेड़िया पर चेकिंग की गई।
पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारी बंधुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।
हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर स्थित उप कोषागार भवन में लगभग एक दशक…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के थरुहाडीह के दूबे टोला में ग्यारह हजार…
तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…