News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस कसेगी शिकंजा..कुशीनगर पुलिस कर रखी है पूरी तैयारी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 1, 2023  |  3:30 PM

849 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस कसेगी शिकंजा..कुशीनगर पुलिस कर रखी है पूरी तैयारी

कुशीनगर । होली पर शराब पीकर वाहन चलाने व हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस पूरी तरह से शिकंजा कसेगी। पुलिस विभाग की ओर से कार्रवाई के लिए विशेष टीमें गठित की जा रही हैं। इस टीम को शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए उतारा जा रहा है।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने इस संवाददाता को बताया कि होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस की ओर से जिले के सभी थाना तथा यातायात, सीपीयू द्वारा शराब पीकर हुडदंग और ओवर स्पीड में वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि होली के इस पर्व को शांति एवं सौहार्द से मनाएं। किसी को आपके द्वारा परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए और पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल की अपील

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने जनता को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि रंगों के इस पर्व होली को शांतिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाएं। होली में नशे का सेवन न करें, बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन न चलाएं, ट्रिपल राइडिंग न करें, शराब पीकर हुड़दंग न मचाएं। बिना सहमति के किसी पर जबरदस्ती रंग लगाकर तनाव उत्पन्न न करें। अपनी होली मनाने में दूसरों की होली खराब न करें। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking