News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्रधानाध्यापक ने वितरित किया टाई व बेल्ट, खिले छात्रों के चेहरे

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 13, 2024  |  5:05 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानाध्यापक ने वितरित किया टाई व बेल्ट, खिले छात्रों के चेहरे

कुशीनगर। दुदही के उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर खलवापट्टी के प्रभारी प्रधानाध्यापक घनश्याम दुबे अपने स्कूल को माडल बनाने में जुटे हैं। कुछ दिन पूर्व छात्रों को परिचय पत्र वितरित किया गया था।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

मंगलवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक ने छात्रों को निश्शुल्क टाई व बेल्ट उपलब्ध कराया। टाई बेल्ट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। जब तक ये शिक्षित नहीं होंगे तब तक देश विकसित नहीं हो सकता। इसी को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को तमाम तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य है कि देश में कोई भी बच्चा बेहतर शिक्षा से वंचित ना रहने पाए। इसके लिए सरकार की ओर से विद्यालयों में बच्चों को दोपहर का भोजन, मुफ्त किताबें, फल, दूध, डीबीटी के माध्यम से ड्रेस, जूता मोजा व कापी के लिए धन दिया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि आप भले ही एक रोटी खाएं लेकिन बच्चों को जरूर पढाएं।

इस दौरान सहायक अध्यापक महेंद्र सिंह, अनुदेशक राकेश कुमार, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking