मल्लूडीह/कसया । मानव योग मंच रजिस्टर्ड अखिल भारतीय संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रताप उर्फ महन्त अमर नाथ के निर्देशन मे उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नाथ ने जनपद कुशीनगर के तहसील कसया अन्तर्गत कुडवा उर्फ दिलीपनगर गाँव गुरुम्हिया अछैबर टोला निवासी पत्रकार राजन सिंह को सच्ची और मेहनत लगन से समाज मे निष्पक्ष भाव से कार्य को देखते हुए आज गोरखपुर जनपद के मन्डल प्रभारी बनाया गया।
इस संगठन मे राजन सिंह को मन्डल प्रभारी बनने की खबर सुनते ही प्रदेश मे खुशी की लहर दौड़ उठी प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नाथ ने कहा कि जिस किसी को भी संगठन में सदस्य बनना है तो हमसे संपर्क करने के लिए कॉल करें और राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा पूरे देश भर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नाथ, गोरखपुर मण्डल प्रभारी राजन सिंह, आगरा के जिला अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी सिंह, सुल्तानपुर जिला के जिला अध्यक्ष कादिर खान, पडरौना ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, दिल्ली प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चन्द्र, हिमांचल प्रदेश, हरियाणा प्रदेश व पंजाब प्रदेश के प्रभारी संजय कपूर, झारखण्ड प्रदेश व बिहार प्रभारी काशी कान्त झा, पडरौना ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश गुप्ता व मनीष यादव, राहुल मद्धेशिया, गोल्डेन कुशवाहा, अनुज चौहान, सुमित चौहान, राहुल पण्डित आदि लोगो ने शुभकामनाए व बधाई दी।
कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…
कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…