कुशीनगर । कसया नगर क्षेत्र के भलूही मदारी पट्टी गांव के किसानो की एयरपोर्ट में प्रभावित जमीन के बदले जमीन आवंटित किया गया था l जिसके क्रम में उक्त गांव निवासी अरविन्द द्विवेदी क़ो भी एयरपोर्ट में प्रभावित जमीन के बदले जमीन पडरौना मार्ग पर गाटा सं. 1492 में भूखंड सं 5 मिला हैं, अरविन्द द्विवेदी की जमीन के (भूखंड सं. 5) में उनके विपक्षी पड़ोसी (भूखंड सं. 7)विनोद द्वारा अवैध रूप से पक्का दीवाल चलाकर अतिक्रमण कर दिया गया हैं l उक्त अतिक्रमण क़ो हटाने के लिये भूखंड स्वामी अरविन्द द्विवेदी द्वारा तहसील प्रशासन, जिला प्रशासन से अपील कर काफ़ी भाग -दौड़ तथा जद्दोजहद करना पड़ा l जिसके सम्बन्ध में अतिक्रमण हटाने क़ो लेकर पूर्व में 25जून 2022क़ो निवर्तमान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने भी टीम गठित किया था, लेकिन आदेश का अनुपालन नही हुआ l अधिकारियो के आदेश के बावजूद भी राजस्व कर्मी हिला -हवाली करतें रहे l हाला कि राजस्व की टीम ने पूर्व में ही उक्त भूखंड की पैमाइश कर निर्माण क़ो अवैध बता कर अरविन्द द्विवेदी के पक्ष में निस्तारण किया था, किन्तु काफ़ी समय बीतने के बाद भी अतिक्रमण न हटाये जाने पर भूखंड स्वामी आयुक्त गोरखपुर से अतिक्रमण हटवाने का आग्रह किया थाl
जिसके सम्बन्ध में आयुक्त गोरखपुर ने जिलाधिकारी कुशीनगर क़ो अतिक्रमण हटवाने का निर्देशित किया l जिलाधिकारी कुशीनगर ने उपजिलाधिकारी कसया क़ो मामले में जाँच कर अतिक्रमण हटवाने के लिये आदेश किया l उच्चअधिकारियो के आदेशों के क्रम में शनिवार 26नवंबर क़ो नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि व लेखपाल शैलेन्द्र दूबे आदि राजस्व टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे l मौके पर उक्त भूखंड में पानी का हवाला देकर बिना अतिक्रमण हटाये वापस लौट गये l राजस्व टीम का कहना था कि पानी सूखने के बाद अतिक्रमण हटाया जायेगा l
इस सम्बन्ध में भूखंड स्वामी का कहना हैं कि यह मामला पाँच माह पूर्व से चले आ रहा हैं l पहले भी आदेश हो चुका हैं, उस समय पानी भी नही था l अब देखना हैं कि तहसील प्रशासन कब अतिक्रमण हटवाती हैं औऱ उक्त आदेश का पालन करती हैं l
— News Addaa (@news_addaa) November 27, 2022
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…