News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आकाशीय बिजली गिरने से दो भट्ठों के सात मजदुर घायल, एक की मौत

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

May 7, 2024  |  7:16 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आकाशीय बिजली गिरने से दो भट्ठों के सात मजदुर घायल, एक की मौत WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर । मंगलवार की दोपहर में आकाशीय बिजली गिरने से कप्तानगंज थाना अंतर्गत मथौली कस्बा के लोहेपार अमोला पट्टी व ग्राम सभा मठिया उर्फ़ अकटहा में स्थित अलग अलग ईंट भट्ठों पर कार्य कर रहे 7 मजदुर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें पांच की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तथा एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर उपजिलाधिकारी हाटा प्रभाकर सिंह ने मौके पर घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। और उसके बाद अस्पताल पहुंच पर घायल मजदूरों का हाल चाल लिया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

मथौली कस्बा के लोहेपार अमोलापट्टी में स्थित सीकेआर ईंट भट्ठे पर कार्य कर रहे संजय कुरे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पिछलापुर थाना जयजयपुर जिला छतीसगढ़ व दीपक पुत्र संजय उम्र 19 वर्ष ग्राम पिछलापुर थाना जयजयपुर जिला छतीसगढ़ आकाशिय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें सीएचसी मथौली लाया गया जहां दोनों कि हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिसमें संजय कुरे पुत्र प्रेमलाल उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई।

वही मथौली -रगड़गंज मार्ग पर ग्राम सभा मठिया उर्फ़ अकटहा के पास स्थित जनता ईंट भठे के मजदुर रतिराम पुत्र छैल उम्र 36 वर्ष,सागर पुत्र संतोष उम्र 15 वर्ष,जमुलाल पुत्र चीनी लाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम नंदेली थाना जयजयपुर जिला शक्ति, छत्तीसगढ़ के साथ ही पंकज पुत्र राजेंद्र उम्र 20 वर्ष व अजय पुत्र उमेन्द्र 25 वर्ष तेज बारिश से बचने हेतु उक्त पांचो मजदुर पास ही एक झोपड़ी में चले गए इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ कर घायल हो गये।जिन्हें सीएचसी मथौली लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जमुलाल,रतिराम,सागर व पंकज को जिला अस्पताल रेफर किया गया। तथा वही अजय का इलाज कर घर भेज दिया गया। सुचना पर क्षेत्रीय लेखपाल व चौकी प्रभारी मथौली विक्रम अजीत राय ने मौके पर पहुँच कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking