Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन
Advertisement

कुशीनगर: व्यय चुनाव प्रेक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक,दिए निर्देश

न्यूज अड्डा कसया
May 7, 2024, 7:05 PM IST • अब तक 76 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। मंगलवार को व्यय चुनाव प्रेक्षक आसवा मनोज राजगोपाल द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराई जाने के उद्देश्य से निर्वाचन कार्य में लगाई गई व्यय टीमो,वीडियो सर्विलांस निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन निगरानी टीम, वीवीटी टीम, एफएसटी टीम, लेखा टीम के साथ बैठक संपन्न की गई ।

उन्होंने समस्त अधिकारी / मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता के नियमो का अक्षरशः पालन किया जाए। जनसभा जो प्रत्याशियों के द्वारा आयोजित की जाती है उसका वीडियो अवश्य सुरक्षित रखें, तथा व्यय लेखा टीम सभी प्रकार के व्ययों का रिपोर्ट भी प्रेषित करें।

Advertisement

बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी परशुराम ओझा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज अड्डा कसया

रिपोर्टर: कसया, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi