कुशीनगर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर द्वारा टी बी मुक्त राष्ट्र कार्यक्रम सम्बद्ध प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत 2025 अभियान का आयोजन दिनांक 30 सितम्बर से प्रारंभ होना सुनिश्चित हुआ है l टी बी मुक्त राष्ट्र कार्यक्रम के बतौर सह प्रमुख भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट सीता सिंहआज रविवार को जनपद कुशीनगर में उपचार ले रहे टीबी रोगियों का सम्पूर्ण विवरण टीबी उन्मूलन के कार्यक्रम समन्वयक अनुपम मिश्र से प्राप्त किया l
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सांसद, सभी विधायकगण, ब्लॉक प्रमुख, नगराध्यक्ष, सभासद, समाज के सक्षम गणमान्य व्यक्तियों व सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं,समाजसेवियों,पार्टी पदाधिकारियों,आदि द्वारा टीबी मरीजों को गोद लिया जायेगा। टी बी मरीज को गोद लेने वाले भद्रजनों को उनके लिए पौष्टिक आहार जैसे कि चना, गुड़, मूंगफली, सत्तू आदि सामग्री दिए जाएंगे, मरीजों को पौष्टिक आहार के साथ आजीविका,सामाजिक व मनोवैज्ञानिक सहयोग भी जरूरी है।इस अभियान के तहत अधिक संख्या मे निःक्षय मित्र को जोड़ने का प्रयास होगा जो टी०बी० रोगियों को सामाजिक व मनोवैज्ञानिक सहयोग व सुरक्षा दे सके।
टीबी उन्मूलन के कार्यक्रम समन्वयक अनुपम मिश्र जी ने बताया कि जनपद में माह अप्रैल से अबतक उपचार ले रहे 2027 मरीज हैं जिनकी सूची उनके द्वारा उपलब्ध करायी ग़ई,जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ औसाफ़ अहमद खान जी ने मुलाकात के दौरान बताया था कि इसी वर्ष “विश्व क्षय रोग दिवस” के अवसर पर जनपद के जिलाधिकारी कुशीनगर,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश पटारिया सहित अन्य अधिकारियों व संस्था द्वारा 800 टीबी रोगियों को गोद लिया जा चुका है। इस अवसर पर अविनाश गुप्ता,कमल शंकर पाण्डेय उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…
कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…